व्हाट्सऐप ने दिया एक और तोहफा, अब एक साथ 4 लोग कर सकेंगे वीडियो कॉलिंग

व्हाट्सऐप ने दिया एक और तोहफा, अब एक साथ 4 लोग कर सकेंगे वीडियो कॉलिंग

 

नई दिल्ली। हर आदमी के मोबाइल में अपनी खास जगह बनाने वाला इंस्टैंट मैसेजिंग ऐप व्हाट्सऐप अब और भी ख़ास होने वाला हैं। क्योंकि यह अपने यूजर्स के लिए कुछ फिर से नया और अनोखा फीचर लेकर आया है, जिसके जरिये अब एक साथ चार लोग आपस में ग्रुप वीडियो कॉलिंग कर सकेंगे। यानि कि व्हाट्सऐप पर ग्रुप चैटिंग के बाद अब लोग ग्रुप वीडियो कॉलिंग के समान की वीडियो कॉल कॉन्फ्रेंसिंग कर सकेंगे।

व्हाट्सऐप का ये नया फीचर फिलहाल टेस्टिंग में चल रहा है और जल्द ही एंड्रोयड प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध होगा, उसके बाद ios के लिए उपलब्ध होगा। व्हाट्सऐस के इस नए फीचर की सहायता से लोग अब ग्रुप वीडियो कॉलिंग कर सकेंगे। यानि की स्कूल, कॉलेज, ऑफिस या घर के सदस्यों से एक साथ बात करना अब हो जाएगा और भी आसान।

इस फीचर के आने से लोग एक ही बार में अपने पूरे ग्रुप से जुड़ पाएंगे। खबरों के मुताबिक, इस फीचर को एंड्रॉइड बीटा यूजर्स के लिए अपडेट किया जा चुका है। फ़िलहाल व्हाट्सऐप पर ग्रुप वीडियो कॉलिंग के लिए आपको फाइनल बिल्ड के आने तक का इंतजार करना होगा।

Source  first news india

Comments

Popular posts from this blog

How to Configure BSNL Broadband Modem and Router for WiFi and WLan

Clean Temporary files Automatically while Shutting down in Windows

Install Windows Server 2003